
लालू राज के बिहार और आज के बिहार में तुलना आप खुद करे। यदि बदलाव हुआ है तो वह बिहार की एनडीए सरकार की देन है। उक्त बाते गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद जीतन राम मांझी ने बेलागंज में आयोजित जदयू प्रत्याशी के नामांकन सभा में कही। बेलागंज के पड़ाव मैदान पर जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के नामांकन सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें एनडीए के बड़ी संख्या में नेता और मंत्री ने सभा को संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद दांगी ने किया वही संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 2005 के बाद बिहार के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। जिसका आंकलन आप खुद करे। उन्होंने कहा कि बेला खिजरसराय पथ हो या फल्गु नदी पर केनी के समीप पुल हो। जिसे बनवाने का काम हमने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में करवाया।वही 34 वर्षों तक क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने वाले उनसे पैसा वसूलते थे। जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी आयरन महिला है जो किसी से नहीं डरेगी। आने वाले पांच वर्षों में गया जिला के पचास हजार लोगों को अपने ही जिला में नौकरी मिलेगी। सभा को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि लालटेन युग का अब अन्त हो गया। उसकी अब जरूरत भी नहीं है। लालू जी 15 वर्षों तक बिहार में राज किया लेकिन एक लाख युवाओं को नौकरी नहीं दिया। वही नीतीश कुमार अभी तक साढ़े सात लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया है और 2025 के विधानसभा चुनाव तक वह बारह लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर बना है वैसा ही माता सीता के भव्य मंदिर उनके जन्मभूमि सीतामढ़ी में बनने जा रहा है। सभा में सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार एनडीए की तस्वीर बदल गई है। विपक्ष के लोग कोई मंसूबा न पाले। उन्होंने कहा कि बेलागंज के लोगो को एक अवसर मिला है जिसका उपयोग कर देश में एक संदेश भेजे। सभा में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि कोई जात किसी का बंधुआ मजदूर नही है।जो लोग परिवार वाद से लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रहे वे अपने मंसूबे में सफल नही होंगे। सभा को मंत्री विजय कुमार चौधरी, सुमीत सिंह, जमा खा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,हम के प्रदेश अध्यक्ष अनील कुमार,सांसद रामनाथ ठाकुर, प्रत्याशी मनोरमा देवी आदि नेताओं ने संबोधित किया। वही इस मौके पर पूर्व सांसद हरि मांझी, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा,पूर्व विधानपार्षद कृष्ण कुमार सिंहआदि नेता उपस्थित थे। सभा के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता मुकेश कुमार ने किया।
Leave a Reply