
फतेहपुर थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में रविवार को साढ़े तीन बजे एक किशोर की मौत कुआं में डूबने से हो गई। किशोर गजेंद्र सिंह का पुत्र शिवराज कुमार 13 वर्ष है। शिवराज की मौत गहरे पानी मे दम घुटने से हो गया। गांव से बाहर प्राथमिक विद्यालय जगरनाथपुर के पास 20 फिट चौड़ा सरकारी कुआं है। उस कुआं में गांव कुछ लड़के गहरे पानी मे कूद कूद कर स्नान कर रहा था। स्नान करने वाले लड़को को शिवराज कुआं के उपर दीवाल पर बैठा कर देख रहा था। असंतुलित होने से पैर फसल गया और कुआं के गहरे पानी के अंदर चला गया। काफी देर बाद शिवराज जब उपर नहीं आया। तब स्नान कर रहे लड़के उसके परिजन को जाकर सूचना दिया। घटना की खबर फैलते ही लोग कुआं के पास पहुंचकर कुआं में गोता लगाकर शिवराज को खोजने लगा। काफी प्रयास के दो घंटा बाद गहरे पानी से सीकड़ फंसाकर शव को निकाला गया। घटना की सूचना फतेहपुर थाना को दिया गया। पुलिस घटना की खबर सुनकर तत्काल घटना स्थल पर पंहुची।
Leave a Reply