
नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज द्वारा कमान्डेंट बलवंत सिंह नेगी के निर्देशन में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर झंडा रैली कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च, दौड़ एवं बाइक रैली का आयोजन कर स्थानीय जन समुदाय को 13 से 15 अगस्त

तक स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा के अंतर्गत प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही ऐतिहासिक स्थल बौद्ध स्तूप नन्दनगढ़,लौरिया मे स्वच्छता अभियान का आयोजन कर स्थानीय लोगों एवं बलकर्मियों ने स्वच्छता शपथ भी ली।44 वाहिनी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर झंडा रैली कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक किया जा रहा है जिसमे सीमावर्ती जन समुदाय को जागरुक कर उन्हें देश प्रेम हेतु

प्रेरित किया जा रहा है।इस मौके पर 44 वाहिनी के कमान्डेंट बलवंत सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि हर घर तिरंगा अभियान 2024 हर भारतीय को 13 से 15 अगस्त, 2024 तक अपने घरों पर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आमंत्रित करता है। यह पहल, व्यापक आज़ादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जो भारत की स्वतंत्रता के 77वें वर्ष का जश्न मनाता है और नागरिकों और उनके राष्ट्र के प्रतीक, तिरंगे के बीच संबंध को गहरा करने का प्रयास करता है।इस कार्यक्रम में 44 वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
Leave a Reply