
32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह के आदेश पर जी कंपनी कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में नक्सली बंदी को लेकर नक्सल प्रभावित गुरपा थाना क्षेत्र में डोमिनेटिंग पेट्रोलिंग किया गया। पेट्रोलिंग के दौरान पतवास, बसकटवा, नुनफर जंगल के पहाड़ में विशेष जांच किया गया। नक्सली बंदी को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा कायम करने के लिए गुरुवार को भी गांव एवं जंगली इलाकों में एरिया डोमिनेटिंग पेट्रोलिंग किया जाएगा। गया नक्सलियों के द्वारा 25 जुलाई को बिहार झारखंड बंद करने का आवाहन किया गया है। उसी को देखते हुए अपने पूरे इलाके में एरिया डोमिनेटिंग पेट्रोलियम चलाई जा रही है। क्षेत्र में संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखा जा रहा है।
Leave a Reply