फतेहपुर में निकला शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा

फतेहपुर नगर पंचायत फतेहपुर के दक्षिणी शिवाला मंदिर में शनिदेव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश के साथ यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु जयकारा लगाते पैदल नगर पंचायत से चलकर डुमरी चट्टी ढाढ़र नदी तट से जलभरी किया।कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गेरुआ वस्त्र धारण कर हाथ में भगवा पताका लहराया और जय शनिदेव का जयकारा लगाया। पुरोहित ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जलभरी कराया गया। श्रद्धालुओ ने कलश को यज्ञ मंडप में लाकर स्थापित किया। यज्ञ कमेटी के कार्यकर्ता नरायण केशरी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू हो गया है। यज्ञ को मुख्य आचार्य धनंजय पांडेय, कृष्णा पांडेय सहित अन्य ब्राह्मण के द्वारा कराया जाएगा।यज्ञ में यजमान रमेश प्रसाद, रूपा कुमार पवन कुमार, पूजा कुमारी होंगे।6 जून को जलाधिवास, आमाधिवास, वेदी पूजा,7 जून को श्मयाधिवास, फलाधिवास, महास्नान, नगर परिक्रमा। 8 जून को भवय भंडारा का आयोजन कर पुरोहित को विदाई दी जाएगी। यज्ञ को सफल बनाने में राजेश गोस्वामी, योगेश, पवन, उमेश, मनोज केशरी, छोटू विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।