खिजरसराय में लेखापाल और रात्रि प्रहरी कर रहे हैं बीआरसी का संचालन

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आने जाने कोई समय नहीं है निर्धारित।

खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय में स्थित बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कभी समय पर नहीं आते हैं।प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने बताया की विद्यालय संबंधित शिकायत, आरटीई से संबंधित आवेदन की जानकारी के लिए कई बार बीआरसी भवन में जाते है पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कभी भी उपस्थित नही रहते हैं।जिसके कारण लोगो को काफी समस्या होती है।उनकी अनुपस्थिति में प्रखंड में कार्यरत लेखापाल और रात्रि प्रहरी शिक्षको से भयादोहन करने में मशगूल रहते हैं।गौरतलब है की रात्रि प्रहरी को रात में ड्यूटी करने का कार्य आवंटित है पर बीईओ से अच्छे संबंध के कारण वो दिन में ड्यूटी कर रात में आराम से घर में सोते हैं।शिक्षको को भी कोई कार्य करने के लिए लेखापाल के पास बीइओ ही भेज देते हैं।जिसके कारण लेखापाल रवि रंजन बड़े मनमाने ढंग से कार्य करते हैं।शिक्षको से अभद्र व्यवहार करना उनके लिए आम बात हैं।रात्रि प्रहरी भी किसी जांच पदाधिकारी से कम व्यवहार शिक्षको के साथ नही रखते हैं।शिक्षको ने नाम नही लिखने की शर्त पर बताया की शिक्षको का दोहन बंद कराया जाए।इस मामले में बीईओ साकेत रंजन से उनका मंतव्य जानने के लिए कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने एक बार भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

सच भारत न्यूज संवाददाता दीपक सिंह