
कोंच। स्थानीय कोंच थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से अलग अलग मामलों में पांच वारंटी लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पांच वारंटीओं को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें जितेंद्र यादव एवं पप्पू यादव दोनों ग्राम कोंच बाजार, गजेंद्र सिंह एवं वीर कुंवर सिंह दोनों ग्राम खजुरी एवं बाबू देव यादव ग्राम नेहोरा का नाम शामिल है। ये सही बीते चार माह पूर्व से फरार चल रहे थे। जिसे समकालीन अभियान चलाकर एसआई चाहत कुमार ने पुलिस बलों के साथ गिरफ्तार किया और सभी को जेल भेज दिया।
सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार
Leave a Reply