
फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत धरहरा कला गांव के एक युवक को उसका खोया हुआ मोबाइल फोन वापस लौटा दिया। चार महीने पहले मोबाइल गुम हो गया था। मोबाइल मिलने पर युवक के चेहरे पर खुशी की मुस्कान लौट आई।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के धरहरा कला गांव निवासी युवक का मोबाइल फोन करीब चार महीने पहले गुम हो गया था। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर शुक्रवार को युवक को सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर युवक ने खुशी जाहिर करते हुए फतेहपुर पुलिस के प्रति आभार जताया।













Leave a Reply