फतेहपुर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फतेहपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि एसआई अंबुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें गम्भरी गांव से सुखदेव यादव और बृजेश कुमार, सिमरिया टोला दौबिनिया से राजबली चौधरी तथा सुल्तानपुर गांव से गीता देवी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।