हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

खिजरसराय संवाददाता :- गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि खिजरसराय थाना कांड संख्या 222/26, दिनांक 15 जुलाई 2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या के प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में नामजद अभियुक्त संजीत कुमार एवं रंजीत कुमार, दोनों पिता प्रवेश यादव, निवासी ग्राम सिसवर, थाना खिजरसराय, जिला गया, को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि अनुसंधान के दौरान अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।