
टिकारी अनुमंडल क्षेत्र के केसपा पंचायत स्थित रिदपुरा टोला में बुधवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। मृतका की पहचान कौशलेंद्र मांझी की पत्नी कारी देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद से मृतका का पति घर से फरार है। पति के अचानक गायब रहने से मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि मामला संदिग्ध है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल फरार पति की तलाश जारी है।











Leave a Reply