
फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।वही फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसआई अंबुज कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो महिलाएं इंटरसिटी एक्सप्रेस से अवैध देसी शराब लेकर पहाड़पुर स्टेशन पर उतरने वाली हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पहाड़पुर स्टेशन के पास घेराबंदी की और जैसे ही दोनों महिलाएं ट्रेन से उतरीं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 40 लीटर देसी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाएं सबरी नगर गांव की निवासी हैं। इस मामले में पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।












Leave a Reply