
नवादा:-रजौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नर्सिंग होम सह मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 1.424 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में संचालक संतोष कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की सक्रियता से बड़ी सफलता।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सटीक योजना के तहत की गई। उनकी तत्परता और टीम के प्रभावी समन्वय से यह बड़ी सफलता मिली है, जिससे इलाके में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर एक मजबूत प्रहार माना जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार को न्यायालय में भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।










Leave a Reply