खिजरसराय में लूट का फरार आरोपी धराया।

खिजरसराय थाना क्षेत्र में लूट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को की गई छापेमारी में पुलिस टीम ने उसे उसके पैतृक घर से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। वह नालंदा जिले के जोगी बिगहा गांव (पीर बिगहा थाना क्षेत्र) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह 24 जून 2022 को दर्ज लूट मामले में नामजद था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
बताया जाता है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने में सफलता मिली।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।