
फतेहपुर थाना क्षेत्र के रेगैनिया ताड़ गांव के समीप शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां खड़ी ट्रेलर गाड़ी में तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और युवक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।












Leave a Reply