फतेहपुर पुलिस ने 250 लीटर देसी शराब की बरामद, तस्कर फरार

फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 लीटर देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, पुलिस के पहुंचते ही शराब तस्कर मौके पर शराब छोड़कर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसआई अमरेंद्र कुमार, एएसआई मनोज कुमार, एएसआई सतिन कुमार एवं LTF टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के गुलजार विगहा गांव के आहर के पास छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से 250 लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया है। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार तस्कर की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।