:- योजना संचालन हेतु विभाग मुखिया को दिया अनापत्ति पत्र
टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के उतलीबारा पंचायत के लिए बड़ी खुश खबरी। पंचायत के सात टोला में मुखिया कंचन देवी के प्रयास से पीएचईडी विभाग द्वारा नल जल योजना व्यवस्थित की जाएगी। मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव ने बताया कि पंचायत की सात टोला 1. सैदपुर पूर्वी टोला 2. महुलाचक 3. उतली रविदास टोला 4. द्वारिका 5. बहुदरा 6. रमनपुर चंद्रवंशी टोला 7. साहिल महादलित टोला शामिल है। इस गांव में नल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा था। मुखिया कंचन देवी के प्रयास से वरीय अधिकारी के पास पेयजल समस्या के बारे में पत्राचार कर पीएचईडी को अवगत कराया। इस प्रयास से विभाग ने नए सिरे से नल जल योजना लगाने की स्वीकृति प्रदान की। बहुत जल्द हीं बोरिंग कराकर पाइप बिछाते हुए लोगो को घर घर पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। मुखिया ने बताया कि बोरिंग के लिए सरकारी जमीन का चयन कर लिया गया है। अनापत्ति पत्र मिलते हीं बोरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। मुखिया के इस प्रयास के प्रति ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त कर आभार प्रकट किया। बोरिंग के लिए जमीन निरीक्षण के वक्त राजस्व कर्मचारी, कनीय अभियंता, उमेश कुमार यादव, कैलाश यादव, रामानंद कुमार, शिबालक प्रसाद यादव, सुरज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।












Leave a Reply