जदयू पार्टी में सत्येन्द्र गौतम मांझी हुआ सामिल।

बेलागंज। जदयू नेता सत्येंद्र गौतम मांझी का जदयू मे वापसी पर कार्यकर्ताओं ने बेलागंज स्वागत किया। बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य रहे मांझी ने बताया कि हमने जदयू प्रदेश कार्यालय में बीते सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी चन्दन सिंह के समक्ष घर वापसी करते हुए जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। हम गौरवांवित महसूस कर रहे हैं कि नव बिहार के विश्वकर्मा नीतीश कुमार हमारे नेता हैं। जिन्होंने बिहार के विकसीत बिहार के अलावा महादलित परिवारों को नई आजादी है। बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनो को साकार करते हुए मुख्यमंत्री ने दलित महादलित समाज के लोगों आर्थिक सामाजिक राजनैतिक उन्नति प्रदान की है। महादलित का उत्थान के लिए नीतीश कुमार ने एतिहासिक काम किया। जिसको सदियों तक याद रखा जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के पूरा महादलित समाज एकजुटता से एनडीए गठबंधन को वोट करेंगे। हमलोग भी नीतीश सरकार के योजनाओं को गांव कस्बों में जाकर जानकारी देंगे वहीँ जदयू संगठन को मजबूत बनाने के लिए तत्परता से काम करेंगे। समाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार के आवास पर श्री मांझी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपू गुप्ता जिला सचिव उमेश साव कमलेश त्रिपाठी उपस्थित थे।