
टनकुप्पा प्रखंड की जनता का छह वर्ष बाद 10 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को हावड़ा देहरादून ट्रेन ठहराव की मांग पूरी हुई। ट्रेन ठहराव को लेकर ग्रामीण स्वागत के लिए इकठ्ठा हुए। ट्रेन रुकते हीं ढोल बाजा बजाकर केंद्रीय मंत्री सह गया सांसद जीतन राम मांझी, धनबाद गया ग्रैंड कोर्ड संघर्ष समिति के सदस्य एवं उत्सुक ग्रामीण माला पहनाकर स्वागत किया। खुशी में लोगो के बीच मिठाई बाटा गया। स्वागत के बाद सांसद, बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे की ओर प्रस्थान कराया। ट्रेन प्रस्थान के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोगो की सेवा एवं मदद करने के लिए सांसद बना हूं। आपकी सभी समस्याओं को एक एक करके समाधान करूंगा। गुरपा में कोलकता जम्मू तवी एक्सप्रेस, पहाड़पुर में हावड़ा मुम्बई मेल एक्सप्रेस, टनकुप्पा स्टेशन पर आरक्षित टिकट काउंटर,जियनबीघा के पास अंडर पास, बंधुआ रेलवे क्रासिंग के पास ओवर ब्रिज,राजगीर कोडरमा एक्सप्रेस का ठहराव मेरे संज्ञान में है। बहुत जल्द निदान होगा। नरायनपुर बांध की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। साढ़े आठ करोड़ की लागत से बनेगा। जियनबीघा के पास अंडरपास स्वीकृत हो गया है। बहुत जल्द काम शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान संघर्ष समिति के सदस्यों ने सांसद को माला पहनाकर आभार प्रकट किया। मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष नंदलाल मांझी ने कहा केंद्रीय मंत्री एवं सभी के समर्थन से ट्रेन का ठहराव संभव हो पाया है। संघर्ष समिति के नारायण मांझी,विनोद सिंह,कृष्णा सिंह,विजय यादव,झलक सिंह,दिलीप सिंह, मो. रिजवान,विकास रंजन दफ़्तुआर,राजकुमार साव सहित अन्य ने सासंद को माला पहनाकर ट्रेन ठहराव के प्रति आभार प्रकट किया।












Leave a Reply