
खिजरसराय पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। खिजरसराय थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़की बेलदारी गांव निवासी संजय चौहान पिता स्वर्गीय अर्जुन चौहान के घर से 2.25 लीटर शराब बरामद किया गया। मौके पर से शराब तस्कर संजय चौहान को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब एवं शराब तस्कर को थाना लाया गया है। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया।










Leave a Reply