फतेहपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान, पूर्व विधायक अजय पासवान ने किया प्रोत्साहित।

फतेहपुर प्रखंड के बदउआं स्थित न्यू कैरियर पाइंट में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक अजय पासवान ने प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे मूल्यवान संपत्ति है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता के साथ प्राप्त की गई शिक्षा जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को आगे भी इसी लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम में पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को संविधान की पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं संस्था की ओर से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र रोहित कुमार, प्रियांशु कुमार एवं छात्रा सोनम कुमारी को साइकिल, बैग, पुस्तक सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसके अलावा मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अन्य सभी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों ने खुशी जाहिर करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के निदेशक बुधलाल प्रसाद एवं शिक्षकों के सहयोग से किया गया। मौके पर चंदन कुमार, कुंदन कुमार, लक्ष्मीकांत कुमार, बबलू सिंह, धीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित