दो पक्षों में हुई मारपीट,तीन लोग गिरफ्तार

फतेहपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया गया है। दोनों पक्ष से कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया था। प्रथम पक्ष से मुकेश कुमार,छोटू कुमार दोनों पिता विजय यादव तथा दूसरे पक्ष से रुपेश कुमार पिता सियाराम यादव को गिरफ्तार कर के न्यायालय हिरासत में भेज दिया गया।