
परैया:-सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राजद नेता सुनील सिंह की बिहार विधान परिषद सदस्यता रद्द करने के फैसले को पलट दिया है। जिससे नेता कार्यकर्ता में खुशी का माहौल है। इस फैसले के बाद गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने सुनील सिंह के वापस सदन में लौटने पर खुशी जताई है। साथ ही इसे उचित न्याय बताया है। फरवरी 2024 में बजट सत्र के दौरान एमएलसी सुनील सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पलटू शब्द का इस्तेमाल किया था। अमर्यादित आचरण का आरोप लगाते हुए आचार समिति ने उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की। जुलाई 2024 में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। जिसको सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया है। इस खुशी पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, नरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर आजाद तपस्वी सिंह, रामप्रवेश यादव, अशोक दांगी आदि शामिल रहे।
Leave a Reply