
फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड के चरोखरी पंचायत के सिमराताड़
के समीप नदी किनारे स्थित शमशान घाट के जमीन पर लगे पेड़ काटकर बेचने जा रहे ट्रैक्टर पर लदे कटे पेड़ सहित ट्रैक्टर को फतेहपुर पुलिस ने जब्त कर लिया। दरअसल रविवार की दोपहर को चरोखरी पंचायत के सिमरा ताड़ से समीप नदी किनारे स्थित शमशान घाट पर लगे पेड़ को कुछ लोगों के द्वारा काटकर बेचा जा रहा था। इस बीच गुप्त सूचना मिलने पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पेड़ लदे ट्रैक्टर को जब्त कर फतेहपुर थाना ले जाया गया। पेड़ लोड कर रहे मजदूरों ने बताया कि हम लोगों के जमीन में पेड़ लगा था। बिहार सरकार के द्वारा जमीन का पर्चा दिया गया था। इधर सूचना मिलने पर मौके पर फतेहपुर पुलिस पहुंची। फतेहपुर पुलिस को देखते ही पेड़ लोड कर रहे मजदूर मौके से फरार हो गए। इस बीच फतेहपुर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी। इस मामले को लेकर फतेहपुर सीओ राहुल ने बताया कि हमें पेड़ काटने का किसी को कोई आदेश नहीं दिया है। उस जमीन के कागजात की जांच की जायेगी। वहीं सीओ ने बताया कि फिलहाल पेड़ लदे ट्रैक्टर को वन विभाग को सौंप दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। पेड़ काटने को लेकर वैध कागजात प्रस्तुत करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पेड़ काटने एवं लोड करने में जो भी व्यक्ति संलिप्त हैं उन्हें छोड़ नहीं जाएगा।
Leave a Reply