
फतेहपुर। गया प्रखंड के मोरहे पंचायत के ग्राम मायापुर मे खरिफ विज्ञान किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें खेती से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। किसानों को जैविक खेती, कम लगात में अधिक उत्पादन, खरीफ फसलों में होने वाली बीमारी और उससे बचाव की जानकारी दी गई। साथ में सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। वहीं कृषि सलाहकार राजीव कुमार ने बताया कि 24. 6 .2024 से 3.7.2024 तक प्रत्येक पंचायत में खरीद किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है प्रतिदिन दो पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा ।जिसमें आज मतासो और मोरहे पंचायत में किसान चौपाल में आयोजन कृषि विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें कृषि संबंध में कृषि सलाहकार एटीएम अरुण कुमार यादव,रविकांत कुमार ने कृषि संबंधी किसानों को विस्तृत जानकारी दिए ,बीटिएम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा है वहीं ग्रामीण रविंद्र सिंह ने बताया कि हमारे गांव मायापुर में काफी फसल का नुकसान होता है क्योंकि यहां सिंचाई का समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण खरीफ फसल का उत्पादन के बाद भी नष्ट हो जाता है वही प्रशिक्षण में बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित हुए जिसमें सहदेव सिंह, रामानुज सिंह, पप्पू सिंह, विजय सिंह,विकास सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित हुए और बिहार सरकार की योजनाओं का के बारे में जानकारी प्राप्त किया,
Leave a Reply