
परैया के एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर मे हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस दौरान दोनों ने वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि के सात फेरे लिए। बाद में दुल्हन की विदाई बाइक से हुईं। भारत की सांस्कृतिक परंपरा कुछ ऐसी है कि दुनियाभर के लोग उससे प्रभावित होते हैं। (ताजा उदाहरण ) परैया का है। रौना गांव के रहने वाले शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की और फिर बाइक से विदाई कराई। जानकारी के मुताबिक रौना के रहने वाले सुनील कुमार और पलाकी गांव कि गीतू कुमारी कई साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। उन दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। उसी दौरान उन्होने ताजमहल और भारतीय हिन्दू संस्कृति के बारे में पढ़ा। उन्हें जानकारी हुई कि सात फेरे लेकर पूरे रीति रिवाज से शादी करने से सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ मिलता है। परैया थाना में आपातकालीन सेवा 112 के टीम के उपस्थिति में शादी हुई है। दोनों ने सभी लोगों का आशीर्वाद लिया।
Leave a Reply