नेवारी के पुंज में लगी आग।

कोंच। प्रखंड अंतर्गत आंती थाना क्षेत्र के महरी मोड़ के पास नेवारी के गांज में देर रात आग लग गई जिससे तीस हजार रुपए के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम आंती निवासी नंदलाल यादव पिता सोमर यादव का आंती ददरेजी मुख्य पथ के महरी मोड़ के पास नेवारी का गांज था। जिसमें देर रात आग लग गई। आग लगने से करीब तीस हजार रुपए के नुकसान का अनुमान है। खबर की जानकारी पीड़ित व्यक्ति को दूरभाष पर किसी ने दी। आग पर काबू पाने से पहले गांज जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन उक्त स्थल पर बिजली की तार क्रॉस किया है जिससे शॉर्ट सर्किट का अनुमान भी लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी कोंच को दी गई है और जांच कराने की बात कही गई है।