फतेहपुर पुलिस ने एक चार पहिया वाहन समेत भारी मात्रा में शराब किया बरामद।

होली पर्व को लेकर शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर रही है। इसके बावजूद तस्कर नये नये तरीके इजाद कर रहे हैं। फागुन का महीना चल रहा है। धीरे-धीरे रंगों के त्याहार का सुरुर चढ़ रहा है। होली का पर्व हो और शराब की बात न हो तो शराबियों को सबकुछ फीका लगने लगता है। वैसे तो बिहार में शराबबंदी लागू है। शराब की खरीद-बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध है। लेकिन झारखंड का समीपवर्ती जिला होने के चलते गया जिला के खासकर फतेहपुर थाना क्षेत्र में शराब की आवक जारी रही है। इस बीच होली का पर्व नजदीक आते ही शराब तस्करों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। शनिवार को अहले सुबह फतेहपुर पुलिस ने एक चारपहिया वाहन समेत भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया की वाहन चेकिंग के दौरान फतेहपुर झंडा चौक के पास एक हुंडई कंपनी की चारपहिया गाड़ी छोड़कर चालक भाग गया। जब गाड़ी चेक किया गया तो उसमे से इंपेरियल ब्लू ब्रांड के 375 ml के 130 बोतल अर्थात कुल 48.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शराब तस्कर की खोजबीन कि जा रही है।