सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्या की विरोध करनी सेना ने निकाला आक्रोश मार्च

कोंच प्रखंड मुख्यालय के सुर्य मंदिर पोखरा पर राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरुद्ध में आक्रोश मार्च कौड़ीया हनुमान मंदिर से पैदल चलकर कोंच सूर्य मंदिर तक निकाला गया। वही कोंच सूर्य मंदिर के प्रांगण में एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमे सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्या में शामिल साजिश करता एवम हत्यारों को फांसी की सजा की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया । इस कार्यक्रम का अध्यक्षता मुख्यरूप से भोला सिंह एवम संचालन दिनेश सिंह चौहान ने किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी दीपक सिंह,लोजपा नेता अरविंद सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, महाराणा प्रताप विचार मंच के जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह , विक्रम सिंह, रविन्द्र सिंह पूर्व सरपंच, देवेंद्र सिंह राजपुर सभी ने एक सुर से गोगामेडी हत्या कांड में शामिल को फांसी की सजा का मांग किया। वही राजपूत करनी सेना के समाजसेवी दीपक कुमार सिंह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल ऐसी घटनाएं हो रही है ए बहुत निंदनीय है जिसमें सरकार के इस पर नजर रखते हुए आरोपी के जल्द फांसी की सजा दें। ताकि एसे कुकर्म करने वाले को सबक मिले। वही लोजपा नेता अरबींद सिंह ने कहा की आज जो सुखदेव सिंह गोगामेडी को जिसने हत्या किया है वैसे आरोपी को जल्द जल्द फांसी की सजा दे। जिसमे रामध्यान सिंह, राजू सिंह सरपंच,सुलु सिंह,पप्पू सिंह,संजय सिंह,दिनेश सिंह विसैन, शशि सिंह, अजीत सिंह, गोपी सिंह अमर सिंह, रमेश सिंह, भोला सिंह पूर्व पंचायत समिति टेकारी,पवन सिंह,कमलेश सिंह,रूपेश सिंह,मनोज सिंह ,उदय सिंह,सिंघड़ा,दिलीप सिंह इगुना,भाजपा महामंत्री मंजीत सिंह, हरदेव यादव , सहित अन्य लोग मौजूद रहे।