सड़क दुघर्टना में फतेहपुर के दो व्यक्ति घायल, सड़क रहा जाम।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के महूँगाई गांव के पास अनियंत्रित पिकअप वाहन बाइक सवार को मार धक्का। जिसमें बाइक सवार फतेहपुर थाना क्षेत्र डुमरी चट्टी पैक्स अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद एवं जयपुर पैक्स अध्यक्ष के पति सुभाष राजवंशी दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों व्यक्ति का पैर एवं हाथ बुरी तरह से टूटकर (कुचल) गया। दोनों व्यक्ति फतेहपुर से वजीरगंज बाइक से जा रहे थे। पिकअप चालक धक्का मारकर भागने के चक्कर मे पिकअप को सड़क पर पलट दिया। ग्रामीण चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिकअप जानवर ढोने वाला था। घायल के स्वजन घटना की जानकारी पाकर घटना स्थल पर पहुंचकर चिकित्सा के लिए गया ले गया। घटना को लेकर मुख्य सड़क फतेहपुर वजीरगंज जाम लगा रहा।