ढाढ़र नदी में बाढ़ आने से टूट कर बहा डायवर्शन वाहनों का परिचालन हुआ ठप

फतेहपुर प्रखंड के ढाढ़र नदी में रविवार की शाम हुई तेज मुश्लाधार वर्षात होने से आई बाढ़ के कारण गया रजौली स्टेट हाइवे 70 पर ढाढ़र नदी में पुल निर्माण स्थल के पास बना डायवर्शन टूट कर बह गया। डायवर्शन बहने से सड़क पर बड़े बड़े वाहनों का आना जाना ठप हो गया है। ढाढ़र नदी पर ढुब्बा गांव के पास पांच वर्षो से पुल का निर्माण सुस्त गति से चल रहा है। बीते एक वर्ष पूर्व संवेदक बदलने के बाद कार्य मे तेजी आई है। विभागीय उदासीनता के कारण पुल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। पांच वर्षों में डायवर्शन दर्जनों बार नदी में बाढ़ आने पर टूट कर बह गया। स्टेट हाइवे का सपंर्क नेशनल हाइवे रजौली, गया, नवादा, झारखंड से सम्पर्क मार्ग से है। इस कारण सड़क पर 24 घंटा वाहनों का आना जाना लगा रहता है। काफी व्यस्त मार्ग होने के कारण डायवर्शन टूटने से परिचालन ठप हो गया है।