
कोंच। प्रखंड के आंती थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जिसमें अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए। अंचलाधिकारी विनीत व्यास के द्वारा आंती थाने में जनता दरबार लगाया गया।जनता दरबार में एक पुराना मामला आंती बाजार से सुनील सिंह का जमीन से संबंधित सामने आया जिसे अंचलाधिकारी विनीत ब्यास के द्वारा जांच करने का आदेश दिया गया है। मौके पर थानाध्यक्ष अजय कुमार, एसआई अभिलाष सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
सच भारत न्यूज संवाददाता नौलेस कुमार
Leave a Reply