
फतेहपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज सड़क पर मंगलवार की शाम राजबीघा के पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त होने से एक युवक घायल हो गया। घायल बाइक चालक गझंडा निवासी राहुल मांझी है। राहुल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में चिकित्सा की जा रही है। युवक शाम में पुनौल गांव से बाइक चलाकर गझंडा जा रहा था। तभी बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।
Leave a Reply