
खिजरसराय- अनुमंडल नीमचक बथानी अंतर्गत अतरी प्रखंड परिसर के व्यापार मंडल सभागार में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक पुरोद्धा लोगों के दिलों में राज करने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भाव भिंनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद करते हुए विस्तृत चर्चा की। जिसकी अध्यक्षता अतरी जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने की।सभा को संबोधित करते हुए बक्ताओं ने कहा कि आम जन मानस में अजेय लोकप्रियता प्राप्ति के कारण जननायक कर्पूरी ठाकुर कहलाने लगे ,इन्होंने देश आजादी की लड़ाई में स्वस्तंत्रता सेनानी के रूप में कार्य किया। छब्बीस महीना जेल में भी रहे शिक्षक के पद पर भी इन्होंने योगदान दिया। बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री व दो बार मुख्यमंत्री पद भी संभाले। इन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों को लगने वाले गैर लाभकारी जमीन की मालगुजारी को बिहार में अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म कर दिए नौकरियों में मुंगेरीलाल कमीशन लागू कर अति पिछड़ों पिछड़े वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया । ये छात्र जीवन से ही राजनीत में रहे, अखिल भारतीय छात्र संघ के सदस्य रहे इनके राजनैतिक गुरु समाजबादी चिंतक राम मनोहर लोहिया थे। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्धानन्द विकल, अध्यक्ष खाद आपूर्ति आयोग कुमुद वर्मा,र्विधान पार्षद सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, राजू कुमार,चंद्रशेखर गिरी, पिंकी कुमारी आदी गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
सच भारत न्यूज संवाददाता दीपक सिंह
Leave a Reply