सर्वजन पार्टी भारत ने अत्याचार मुक्त बिहार यात्रा को सफल बनाने को लेकर की बैठक

टनकुप्पा प्रखंड सर्वजन पार्टी भारत द्वारा प्रखंड के करियादपुर बजार में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह गया प्रमंडल के प्रभारी ओमप्रकाश पंजियार की अध्यक्षता में की गई। आगामी 31 अक्तूवर को आयोजित अत्याचार मुक्त बिहार यात्रा पर सदस्यो के साथ चर्चा की गई। यात्रा पटना सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पर समाप्त होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री को अत्याचार मुक्त बिहार एवं समृद्ध बिहार बनाने हेतु पार्टी द्वारा प्रतिवेदन सौपा जाएगा। साथ ही बिहार से अपराध समाप्त कर बिहार में उद्योग क्रांति लाकर बिहार को समृद्ध बनाने के लिए कहा जायेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यो से अत्याचार विरोधी पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगो को शामिल करने का अपील किया गया। बैठक में नए सदस्यों से फार्म संग्रह के साथ पदाधिकारियों कि नियुक्ति की गई। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठन पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर पार्टी के सदस्य उपस्थित हुए।