
परैया प्रखंड क्षेत्र के मंगरावांमा पंचायत के हरिदासपुर में ग्रामीण भक्तों द्वारा भगवान शिव शंकर का रुद्राभिषेक आचार्य विजय पाण्डेय के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया तथा सुखाड़ की स्थिति से मुक्ति पाने हेतु वर्षा होने की भगवान से भक्तों ने प्रार्थना किया गया।आज सुबह से सभी भक्तों ने नागपंचमी के शुभ अवसर पर सभी ग्रामीणों की सहयोग से माँ देवी मंडप के सभागार में 24 घंटे का अखंड कीर्तन हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे,हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे मुखारविंद से कहते हुए 24 घण्टे चलेगा दूसरे दिन हवन पूजन कर पूर्णाहुति किया जाएगा।मंदिर के निर्माता नरेंद्र कुमार सिन्हा,बिंदेश्वरी प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा,रजनीश चंद्र के परिवार शुभ कार्यो में हमेशा तत्पर रहा करते हैं।इस कार्यक्रम में सहयोगी भक्तों अजय कुमार, कृष्णा साव,भरत चंद्रवंशी, चंदेश्वर मांझी,सत्यवान चौधरी, संटू कुमार एवं रौशनी की व्यवस्था अमित कुमार के द्वारा किया गया है।
सच भारत न्यूज़ संवाददाता सहजानंद सरस्वती
Leave a Reply