
आंती थाना क्षेत्र के विश्वनाथपर मोड़ के पास एक गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथपुर निवासी चंदन मिस्त्री की पुत्री स्वीटी कुमारी खेल रही थी। तभी अचानक गड्ढे में गिर गई। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। चबूरा पंचायत के मुखिया संजय यादव ने पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्ठि के तहत तीन हजार रुपए दिया गया है। मौके पर आंती थाना के एसआई अभिलाष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर आगे की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
Leave a Reply