बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की ओर से 25 जुलाई को गया गांधी मैदान में होगा विशाल प्रदर्शन

बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ऐक्टू गया के निर्णय के अनुसार जिले के तमाम विद्यालय में कार्यरत रसोईया 25 जुलाई को गांधी मैदान गया में विशाल रोषपूर्ण प्रदर्शन एवं धरना का आयोजन अपने मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी गया तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन गया के समक्ष करेंगे। तथा अपनी समस्याओं मांगों को रखेंगें जिलाध्यक्ष विभा भारती ने जिले के समस्त रसोइया से अपील की है कि ज्यादा जे ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनायें। मौके पर सरोज चौबे महासचिव बिहार राज विद्यालय रसोईया संघ ऐक्टू पटना जियालाल प्रसाद जिला सचिव बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट गया हीरालाल अंजू देवी उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद प्रमिला देवी बासु देवी रेनू देवी प्रतिमा देवी सरोज देवी अनीता देवी रीता देवी मानो देवी मधु देवी आदि कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह