
कोंच। थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार को आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता डीएसपी गुलशन कुमार ने किया। इस अवसर पर एसडीओ करिश्मा, बीडीओ विपुल कुमार भारद्वाज थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद मौजूद रहे वहीं डीएसपी गुलशन कुमार ने कहा कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का एक महान पर्व है। उसे हम सभी को मिलजुल कर शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की जरूरत है। बिना लाइसेंस को ताजिया जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उपस्थित मुखिया शशी कुमार, उमेश सिंह प्रतिनिधि राम विजय विश्वकर्मा एवं मो शरफराज ने कहा कि यहां का मुहर्रम हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग हमेशा मिलजुल कर पर्व को शांति सद्भाव के साथ मनाते हैं जो जिले में एक अलग पहचान रखता है। वही अनुमंडल पदाधिकारी करिश्मा ने सभी लोगों को शान्ती के साथ मुहर्रम पर्व मनाने को कहा और बिना लाइसेंस का जुलूस नहीं निकालने का आदेश दिया। वही डीजे बाजा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है और डीजे को थानाध्यक्ष बरामद कर थाने लाएंगे और बैठक में राजस्व कर्मचारी सुरज प्रताप, पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी मंडल, संतोष कुमार,बीकु शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी बारी- बारी से मुहर्रम पर अपनी बात को रखा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार
Leave a Reply