रामविलास पासवान का मनाया गया जन्मदिन

फतेहपुर प्रखंड के ब्रेन पावर कोचिंग सेंटर में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान का जन्मदिन कार्यकर्ताओ ने मनाया। उपस्थित लोगों ने स्व. पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाया। मौके पर उपस्थित लोगो ने रामविलास पासवान के अधूरे सपनो को पूरा करने एवं बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर कृष्ण मुरारी पांडेय, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, माजीद अंसारी, दीपक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।