
कोंच। आंती थाना परिसर में एएसआई तपेश्वर सिंह के स्थानांतरण होने पर फूलमाला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर विदाई समारोह का आयोजन मंगलवार को सुबह दस बजे किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने किया। समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने बारी बारी से अपने विचार व्यक्त किया। जिला पार्षद पति सत्येंद्र प्रजापति ने कहा कि तपेश्वर सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इन्होंने अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक की। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ए एस आई तपेश्वर सिंह एक अच्छे पुलिस पदाधिकारी हैं। इन्होंने यहां तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा किया है और इस बीच जो भी लोग अपेक्षा से आए उन्हें उपेक्षित नहीं करते थे। कार्यक्रम के अंत में ए एस आई तपेश्वर सिंह ने कहा कि मैंने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में पब्लिक से अच्छा लगाव रखा और आगे भी जहां भी रहेंगे निष्ठा पूर्वक कार्य का निर्वाहन करेंगे। मौके पर पुलिस पदाधिकारी अभिलाष सिंह, अजय केरकेट्टा, रामजन्म कुमार, कुंदन कुमार के अलावे आंती पंचायत के मुखिया पति संजय यादव, कोराप मुखिया ललन पासवान, तिनेरी मुखिया प्रतिनिधि मो इंतेशाब, जदयू महासचिव मो आकिब, चबूरा सरपंच चंचल यादव, तिनेरी प्रतिपक्ष सरपंच पुण्यदेव यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान, मो सगीर, मुकेश कुमार, मो हसनैन, मो ताजुद्दीन समेत अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।
सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार
Leave a Reply