
अलीपुर थाने की पुलिस ने प्रेम प्रसंग मामले में फरार चल रहे लड़का एवं लड़की को किया बरामद। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि लड़की के पिता लड़के के खिलाफ अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित लड़का को सकुराबाद थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा निवासी नीतीश कुमार व लड़की को अलीपुर थाना लाया। उन्हें हिरासत में रखा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को न्यायालय में पेश किया गया है। लड़का व लड़का के भाई को जेल भेज दिया गया है। आगे की करवाई जा रही है।
Leave a Reply