पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया

शनिवार की सुबह चाकंद थाना क्षेत्र के मंडौल और सिमरिया गांव के बीच फल्गु नदी से चाकंद थाना की पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के डेल्हा गांव निवासी जानकी मांझी के पुत्र संजय मांझी के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में चाकंद अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार की सुबह मंडौल गांव के कुछ ग्रामीण फल्गु नदी किनारे शौच के लिए गए थे। जिसने नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देख पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों द्वारा मिले सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष बताया कि घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों की भीड़ ने अज्ञात शव का सिनाख्त किया। मृतक की पहचान जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के डेल्हा गांव निवासी जानकी मांझी के पुत्र संजय मांझी के रूप में किया गया। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया गया। मृतक के परिजन मगध मेडिकल पहुंच पोस्टमार्टम में उपरांत शव को अंतिम संस्कार हेतू अपने साथ ले गए। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत का कारण स्थानीय लोग, मृतक के परिजन और प्रथम दृष्टया शव की स्थिति को देखकर भीषण गर्मी से लू के चपेट में आ जाने के कारण बताया जा रहा है। बाकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित किया जा रहा है।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता अजित कुमार