टनकुप्पा में भाजपा मिलन समारोह आयोजित

जिला एवं प्रखंड भाजपा नेताओ को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित।

हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, उमंग, कड़ी मेहनत एवं लग्न के साथ बूथ स्तर पर काम करते हुए पार्टी की नींव को मजबूत बनाना है। उक्त बातें टनकुप्पा प्रखंड के कटोरवा गांव में सोमवार को आयोजित भाजपा मिलन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से कहा। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक कम्प्लीट युवाओ के साथ कमेटी का गठन करें। इससे पार्टी को नई मजबूती प्रदान होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, संचालन धीरज कुमार हिमांशु एवं जय सिंह चन्द्रवंशी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पुराने नेताओ को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। मौके पर टनकुप्पा प्रखंड भाजपा कमेटी द्वारा जिला से आए भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं भाजपा नेताओं ने प्रखंड कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित एवं परिचय मिलन किए। सम्बोधन में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत बनाने की सपना को सफल बनाने में हर संभव सहयोग प्रदान करे। तभी भारत विश्व गुरु बन सकता है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर पकड़ बनाने की जानकारी दिए। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, प्रमोद सिंह चन्द्रवंशी, विनोद सिंह, विजय मांझी, झलक सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, विनय यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता धर्मपाल सिंह