आवास योजना को लेकर मोरहे पंचायत में ग्राम सभा, लाभुकों के चयन पर हुई चर्चा

फतेहपुर, संवाददाता। फतेहपुर प्रखंड के मोरहे पंचायत में सोमवार को आवास योजना को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास से जुड़ी अपनी समस्याएं भी पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखीं।

ग्राम सभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। आवास योजना के तहत लाभुकों की पात्रता, चयन प्रक्रिया और योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। मुखिया संजय चौधरी ने कहा कि पात्र लाभुकों को नियमानुसार योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ग्राम सभा में मुखिया संजय चौधरी,सरपंच राजकुमार चौधरी, पंचायत समिति प्रतिनिधि अंकित कुमार,आवास सहायक रितेश कुमार,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रणविजय कुमार,उपमुखिया मुकेश सिंह, योगेंद्र कुमार,मनीष कुमार,पिंटू कुमार एवं संजय कुमार सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।