
फतेहपुर (गया)। बुधवार को फतेहपुर थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जब्त देसी और अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर जसवंत कुमार और फतेहपुर अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा की मौजूदगी में जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर जसवंत कुमार ने बताया कि फतेहपुर थाना के 34 कांडों में जब्त करीब 17 हजार लीटर देसी शराब और 15 लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। वहीं, टनकुप्पा थाना के तीन कांडों में जब्त 918 लीटर अंग्रेजी शराब तथा गुरपा थाना के एक कांड में जब्त 518 लीटर देसी शराब को भी नष्ट किया गया।
इस दौरान फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआई संदीप कुमार, एसआई सोनू कुमार, टनकुप्पा थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय सहित गुरपा थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त शराब को न्यायिक एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद नियमानुसार विनष्ट किया गया।











Leave a Reply