पोक्सो एक्ट में एक अभियुक्त गिरफ्तार

महिला थाना गया में दर्ज पोक्सो एक्ट मामला के अभियुक्त को फतेहपुर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त रघुनाथपुर गांव निवासी पंकज कुमार है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया महिला थाना में पंकज कुमार के उपर पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले को करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।