
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खिजरसराय अंचल में 50 भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि बंदोबस्त का लाभ दिया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम केशव आनंद, एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह, अंचल अधिकारी केशव किशोर, राजस्व अधिकारी नवल आनंद, जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पिंकी देवी सहित भूमि लाभुक परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का लगातार निर्देश दिया जा रहा है। इसी के तहत खिजरसराय अंचल में पात्र भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्त का लाभ दिया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके लिए लाभुकों को किसी प्रकार की राशि देने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति भूमि बंदोबस्त के नाम पर पैसे की मांग करता है तो लाभुक इसकी शिकायत सीधे अंचल कार्यालय में कर सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भूमि बंदोबस्त का लाभ मिलने से भूमिहीन परिवारों में खुशी का माहौल रहा। लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया।
संवाददाता, खिजरसराय दीपक सिंह:-













Leave a Reply