
बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित महसई मोहल्ले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मकान निर्माण के दौरान लखन प्रसाद 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान लोहे की छड़ अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गई, जिससे करंट लगने की घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
परिजनों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह खुले और नीचे झूलते हाईटेंशन तार लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।
घायल लखन प्रसाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।









Leave a Reply