Breking news:- फतेहपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: देसी कट्टे के साथ दहशत फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, एक फरार

रविवार की सन्नाटे भरी रात… और फिर अचानक फतेहपुर में पुलिस की तेज़ कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

गुप्त सूचना के आधार पर हरकत में आई फतेहपुर पुलिस ने एक खतरनाक खेल का पर्दाफाश किया। बताया जा रहा है कि कुछ युवक देसी कट्टे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर खुलेआम दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही यह सूचना पुलिस तक पहुँची, थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के निर्देश पर एसआई अम्बुज कुमार की अगुवाई में तुरंत घेराबंदी की गई।

पुलिस की सटीक और तेज़ कार्रवाई में तीन युवकों को देसी कट्टे के साथ धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस पूरे मामले में एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार किए गए तीनों युवक रातों खुर्द गांव के रहने वाला है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन युवकों का संबंध किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से तो नहीं है। फिलहाल, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल